फर्रुखाबाद: कानपुर में सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी की गुंडई के खिलाफ प्रदेश भर के डॉक्टर्स ने स्वास्थ्य सेवाए ठप कर दी है| विधायक और पुलिस के खिलाफ सभी डॉक्टर्स एक छत के नीचे आ गए है| सरकारी और गैरसरकारी सभी ने एकता दिखाते हुए स्वास्थ्य सेवाए बंद रखी है| फर्रुखाबाद में आईएमए के प्रदेश प्रतिनिधि डॉ के एम् द्विवेदी ने बताया कि हड़ताल सपा विधायक इरफ़ान सोलंकी को बर्खास्त करने और पुलिस की बर्बरता के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर है|

आवास विकास स्थित लगभग एक दर्जन नर्सिंग होम्स में ओ पी डी बंद कर दी गयी| सरकारी हॉस्पिटल लोहिया में आपातकालीन सेवाए भी बंद है| मरीज भटक रहे है|
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]

