कायमगंज (फर्रुखाबाद): पुलगालिव के निकट नाले में मिले नवजात शिशु के शव को देखने वालों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना के बावजूद जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो आस पास के लोगों ने नवजात शिशु के शव को दफना दिया।
[adrotate banner="3"]
नगर के अति व्यस्तम वाले क्षेत्र पुलगालिव जहां चौबीस घंटे भीड़ रहती है। मंगलवार सुबह करीब 10.30 बजे पुलगालिव के निकट स्थित नाले में एक नवजात शिशु का शव पालीथिन में लिपटा हुआ बरामद हुआ। नवजात शिशु के शव को जब आसपास के दुकानदारों ने देखा तो उन्होंने लोगों से चर्चा की। देखते देखते पुलगालिव पर भारी भीड़ जमा हो गई।
मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना के बावजूद जब पुलिस मौके पर नहीं पहुंची तो आसपास के लोगों ने उसके शव को दफना दिया।
[adrotate banner="2"]


