पुरानी रंजिश व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में फायरिंग, ईंट पत्थर चले

0
94

शमसाबाद (फर्रुखाबाद): थाना शमसाबाद क्षेत्र के ग्राम मुरैठी में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक पुरानी रंजिश व वर्चस्व को लेकर दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। फायरिंग की दहशत से शमसाबाद फैजबाग रोड भी जाम रहा।

[adrotate banner="3"]

firingबीते कुछ वर्षों पूर्व विवेक कुमार पुत्र रामसरन के चाचा मुन्ना की गांव के ही कुछ लोगों ने हत्या कर दी थी। जिसकी पुरानी रंजिश चल रही थी। रविवार को विवेक कुमार पुत्र रामसरन सुबह शमसाबाद चौराहे पर गाड़ी के पास खड़े थे। इन्हीं के गांव के जयपाल सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह से विवाद हो गया। विवाद गाली गलौज के बाद गोली बारी तक पहुंच गया और दोनो पक्षों में जमकर गोलियां चलीं। सुबह 6 बजे से 9 बजे तक हुई फायरिंग से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल हो गया। शमसाबाद से फैजबाग आने जाने वाला रास्ता बंद हो गया। तीन घंटे तक हुई फायरिंग के बाद भी शमसाबाद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।

[bannergarden id=”11″]

विवेक कुमार द्वारा थाना पुलिस को बाद में दी गयी तहरीर में कहा गया है कि जयपाल सिंह ने शराब पीने के लिए पैसे मांगे। पैसे देने से मना करने पर वह गंदी गालियां देने लगा और कहा कि तेरे चाचा मुन्ना को मारा है तुझे भी मार देंगे। जिसके बाद विवेक अपनी गाड़ी गांव में लेकर चला गया। तब तक जयपाल पुत्र सुरेन्द्र सिंह, पप्पू उर्फ जगपाल पुत्र जन्डैल, रमन पुत्र सुरेन्द्र सिंह, जुगेन्द्र पुत्र सुरेन्द्र व जुगेन्द्र का लड़का ईंट पत्थर चलाते हुए गाली गलौज देेने लगे। मना किया तो नाजायज असलहे निकालकर फायरिंग शुरू कर दी। विवेक व उसके परिजन जान बचाकर फैजबाग चौकी की तरफ भाग गये।

[bannergarden id=”8″]

ग्रामीणों की मानें तो घटना दोनो पक्षों में वर्चस्व को लेकर फायरिंग व झगड़ा हुआ। दोनो पक्षों में पुराने समय से ही झगड़ा चल रहा है। कुछ वर्ष पूर्व मुन्ना को मार दिया गया था। जिसकी 24 जून को अदालत में निर्णय होना है। हत्या के मामले में आरोपियों की सजा होना भी संभावित होने से झगड़े को तूल दिया जा रहा है। यदि शमसाबाद थाना पुलिस ने समय पर कार्यवाही नहीं की तो किसी अनहोनी घटना से भी इंकार नहीं किया जा सकता।

[adrotate banner="2"]