पुरानी रंजिश में दो पक्षों में हुई मारपीट

0
129

फर्रुखाबाद:(शमसाबाद संवाददाता) पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट हो गई। दोनों पक्ष के लोग मारपीट में घायल हो गए। जबावी मुकदमा दर्जकराने के लिए दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
थाना क्षेत्र के गांव नीबल पुर निवासी प्रांजू ने गांव के तीन लोगों के खिलाफ तहरीर दी। इसमें कहा कि शनिवार सुबह वह खेत की से घर जा रहा था। आरोपियों ने उसको रास्ते में घेर लिया और गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर दी। इससे वह चुटहिल हो गया। वहीं दूसरे ओर से यशपाल की पत्नी सुमन ने दो युवकों के खिलाफ तहरीर दी है। इसमें कहा कि आरोपी घर के बाहर गाली गलौज कर रहे थे। विरोध करने पर आरोपी घर में घुस आए और रसोईघर में रखे गैस चूल्हा खोल दिया। जिससे आग लग गई। इससे घरेलू सामान जल गया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार भाटी ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]