पुरानी रंजिश में दम्पत्ति को कालेजकर्मी ने पीटा, महिला से की अभद्रता

0
128

NAWABGANJ (FARRUKHABAD) : थाना नबावगंज क्षेत्र के एसबीएस डिग्री कालेज के कर्मचारी ने साथियों के साथ मिलकर थाना मेरापुर क्षेत्र के ग्राम नगला मना निवासी हरिओम व उसकी पत्नी शशीदेवी को मारपीट कर घायल कर दिया। इतना ही नहीं कर्मचारी ने शशी के साथ अभद्रता भी कर दी। वहीं पीड़ित की पुलिस ने रिपोर्ट भी दर्ज नहीं की।

[adrotate banner="3"]

मेरापुर थाना क्षेत्र के ग्राम नगला मना निवासी शशीदेवी अपने पति हरिओम के साथ पुत्र की दवा लेने नबावगंज गयी थी। शशि द्वारा थाना पुलिस को दी गयी तहरीर के अनुसार घर लौटते वक्त एसबीएस गेट पर ही रामदास ने अपने तीन साथियों दिनेश, दलवीर व एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके पति व उसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। पति को साइकिल में लात मारकर गिरा लिया और लाठी डन्डों से पीट दिया। मारपीट का विरोध करने पर रामदास व उसके साथियों ने एकराय होकर मारपीट व अभद्रता की। छीनाझपटी में रामदास ने कुन्डल भी नोच लिया। पति की साइकिल व दुकान का सामान भी आरोपी छीन ले गये।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

वहीं थानाध्यक्ष नबावगंज ने अभी तक पीड़ितों की रिपोर्ट दर्ज नहीं की, जबकि आरोपियों की तरफ से तहरीर लेकर उल्टे पीड़ितों को ही धमकाया जा रहा है। शशी का कहना है कि मुख्य आरोपी रामदास ग्राम अहरुआ थाना विशुनगढ़ जनपद कन्नौज का मूल निवासी है। जिसकी तैनाती मोहम्मदाबाद के एक इंटर कालेज में चतुर्थश्रेणी कर्मचारी के पद पर है। लेकिन वह गैर कानूनी तरीके से नबावगंज डिग्री कालेज में काम करता है।

[adrotate banner="2"]