पुरानी रंजिश में ग्रामीण को लाठीडन्डों से पीटकर घायल किया

0
107

फर्रुखाबाद: थाना अमृतपुर निवासी राजेश यादव पुत्र फेरू सिंह को उसके ही गांव के कुछ युवकों ने खेत में घुइया खोदते समय लाठी डन्डों से मारपीट कर घायल कर दिया। घायलावस्था में राजेश यादव को उसके भाई ने लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया है।

[adrotate banner="3"]

जानकारी के अनुसार रविवार की सुबह राजेश अपने खेत में घुइया खोदने गये थे। घुइया खोदते समय अमृतपुर निवासी हंसराज पुत्र रामेश्वर, जगदीश पुत्र हरनाथ, जयवीर पुत्र हंसराज, अर्जुन पुत्र अमर सिंह लाठी डन्डे लेकर आ गये व मारपीट कर घायल कर दिया।

भाई सर्वेश ने बताया कि जब उसे पता चला कि इन लोगों ने उसके भाई को मारपीट कर घायल कर दिया तो वह उन्हें उठाकर घर लाये। गाड़ी पर रखकर थाने ले गये तो दरोगा ने कहा कि नौटंकी कर रहा है। काफी मिन्नतें करने व शिफारिस लगवाने के बाद एनसीआर दर्ज की गयी। सर्वेश ने बताया कि 20 साल पुरानी रंजिश है। जिसमें वह सजा भी काट चुका है।

[adrotate banner="2"]