पुत्र से जान के खतरे की शिकायत करने वाली महिला फांसी पर लटकी मिली

0
173

FARRUKHABAD : शहर कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुर विकासनगर निवासी 40 वर्षीय पूजा राठौर पुत्री धर्मेन्द्र सिंह राठौर का शव उसके ही मकान में पंखे से लटका मिला। दो माह पूर्व महिला ने अपने ही इकलौते पुत्र से जान का खतरा होने की शिकायत की थी।

[adrotate banner="3"]

co- inspector- city majistrate[bannergarden id=”8″]

पूजा राठौर का इकलौता पुत्र अंकित राठौर प्रातः 8 बजे मैनपुरी स्थित माधौपुर इंटरकालेज से अपनी हाईस्कूल की मार्कशीट लेने चला गया। घर चारो तरफ से बंद था। लौट कर चार बजे जब अंकित राठौर आया तो दरबाजा अंदर से बंद था। दरबाजे के ऊपर से झांक कर देखा तो पूजा ने गेहूं की बखारी पर चढ़कर अपने ही दुपट्टे से पंखे से फांसी लगा ली।

[bannergarden id=”11″]

फंासी की सूचना पर मोहल्ले वाले एकत्र हो गये। किसी तरह से छत पर चढ़कर दीवार में छेद करके एक मोहल्ले की ही छोटी बच्ची को दीवार से अंदर कुदाया गया। जिससे उसने जीने की कुन्डी खोली। पुत्र ने ही पूजा को पंखे से नीचे उतारा और आवास विकास के एक प्राइवेट अस्पPOOJA RATHOUR PHOTO344ताल में ले गया। लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट प्रभुनाथ, क्षेत्राधिकारी नगर वाई पी सिंह, शहर कोतवाल रूम सिंह यादव आदि मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर आवास विकास चैकी इंचार्ज इन्द्र पाल से पंचनामा भरने के आदेश दिये। मौके पर महिला के मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गये

नाना ने लगाया नाती व उसकी प्रेमिका पर हत्या का आरोप

अपनी पुत्री की मौत की खबर सुनने के बाद उसके घर विकास नगर बढपुर पहुचे मृतक पूजा राठौर के पिता ग्राम हविलिया थाना ऊसराहार जिला इटावा ने शव को देखते ही मृतिका पूजा pooja,s hause pooja,s fatherके पुत्र अंकित राठौर व उसकी कथित प्रेमिका व उसके परिजनों पर हत्या करके शव लटका देने का आरोप लगा डाला। पुलिस से अंकित को तत्काल गिरफ्तार करने की बात कही। मौके पर मौजूद चैकी इंचार्ज इन्द्रपाल ने परिजनों को सांत्वना दी और कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही कर दी जायेगी।

पुत्र के उत्पीड़न से परेशान थी पूजा
विगत दो माह पूर्व फर्रुखाबाद शहर कोतवाली में पूजा राठौर अपने सगे इकलौते पुत्र अंकित राठौर के खिलाफ तहरीर लेकर पहुंची थी और कोतवाली पुलिस से अपने पुत्र अंकित द्वारा हत्या करने का शक जताया था। तहरीर में पूजा ने कहा था कि उसका पुत्र उसकी जान लेना चाहता है और अक्सर उसके साथ मारपीट करता है। पुलिस ने उस दौरान कोई विशेष कार्यवाही नहीं की।

दो माह से प्रेमिका के घर पर रह रहा था अंकित
फर्रुखाबाद: घटना की जानकारी होने के बाद पहुंचे पूजा के पिता पूरन सिंह राठौर, चाचा पान सिंह व मां मातादेवी ने बताया कि बीते दो माह पूर्व से अंकित असगर रोड स्थित अपनी प्रेमिका (कथित पत्नी) के साथ रह रहा था। अक्सर बीच बीच में आकर मां के साथ जमकर मारपीट किया करता था। कई बार घर से नगदी भी जबरन ले जा चुका है।

पड़ोसी के यहां किराये पर रह रही थी प्रेमिका
अंकित राठौर के मकान से चंद कदम की दूरी पर एक मकान में किराये पर नेहा नाम की युवती अपनी मां के साथ रह रही थी। जहां से अंकित का सम्बंध उससे हो गया। नेहा की मां अक्सर अंकित की मां पूजा राठौर के साथ अभद्रता करने लगी थी। नेहा के मकान मालिक ने इस पर जबरन उसका मकान खाली करवा दिया था। उसके बाद नेहा की मां क्रिश्चियन कालेज फील्ड में रहने लगी थी और अंकित की कथित पत्नी असगर रोड पर रह रही थी जहां अंकित उसी के इशारों पर नाचता था। यह बात उसकी मां पूजा राठौर को रास नहीं आयी। दोनो ने कोर्ट मैरिज करने के लिए आवेदन भी कर दिया था।

2008 में लूट के दौरान हुई थी पूजा राठौर की पुत्री की हत्या
सितम्बर 2008 में पूजा राठौर के घर पर बदमाशों ने धाबा बोल दिया था। जिससे लूटपाट के दौरान बदमाशों ने पूजा राठौर की पुत्री प्रियंका की मौत हो गयी थी और पूजा के पिता पूरन सिंह व अंकित घायल हुए थे।

[adrotate banner="2"]