पुत्री के प्रेमी से सपा नेता का कोतवाली में समझौता

0
105

फर्रुखाबाद: प्रेम प्रसंग में हमेशा लड़कों की ही गलती नहीं होती उसमें प्रेमिका की भी अहम भूमिका होती है। और ज्यादातर मामलों में देखा गया है और लड़की ही लड़के को कही हद तक सामाजिक रीति रिवाजों से दूर ले जाने में अहम भूमिका अदा करती है। प्रेमिका बुलाये और प्रेमी न आये ऐसा शायद ही कभी हुआ होगा। लेकिन जब प्रेमिका का पिता किसी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हो तो प्रेमी को भी भय सताता ही है। ऐसे ही एक मामले में एक सपा नेता की पुत्री के बुलाने पर जब उसका प्रेमी उससे मिलने पहुंचा तो सपा नेता ने अन्य लोगों के साथ मिलकर पहले तो उसकी जमकर पिटायी कर दी फिर अपने पिता के रुपये लूट लेने का आरोप लगाकर उसे हवालात में बंद भी करा दिया।

[adrotate banner="3"]

घटना शाम तकरीबन चार बजे की है जब युवती ने अपने प्रेमी को फोन पर कहा कि वह अगर मिलने नहीं आयेगा तो वह जहर खा लेगी। मामला एक सपा नेता का होने की बजह से प्रेमी के तो हाथ पैर फूल गये लेकिन वह युवती से मिलने को तैयार हो गया। जैसे ही वह महादेव प्रसाद स्ट्रीट प्रेमिका के निवास पर पहुंचा तो यह बात प्रेमिका के पिता को पता चली। उसने प्रेमी युवक पवन निवासी बजरिया सालिगराम को पकड़ लिया और पहले जमकर पिटायी कर दी। बाद में कोतवाली लेकर पहुंचे प्रेमी को हवालात के पीछे ढकेल दिया गया।

सपा नेता से इस सम्बंध में पूछे जाने पर उसने बताया कि मेरे पिता दुकान से वापस आ रहे थे। तभी बजरिया रोड पर पवन ने उनके हाथ से झोला छीन लिया। जिसमें 1200 रुपये थे। फिलहाल कोतवाली पहुंचने पर दोनो पक्षों में समझौता करा दिया गया।

इस सम्बंध में शहर कोतवाली के एस एस आई विग्गन सिंह यादव ने बताया कि आपसी मामला होने की बजह से दोनो पक्षों ने समझौता कर लिया। इस बजह से पकड़े गये युवक पवन को छोड़ दिया गया है।

[adrotate banner="2"]