पुत्री की शादी में पिता का खलल, पुलिस ने कराये सात फेरे

0
128

vivahitaफर्रुखाबाद:(नवाबगंज)जरा सी बात से विवाद खड़ा करके थाना क्षेत्र के ग्राम गांव दौलतपुर निवासी मुन्ना लाल ने अपनी पुत्री की बारात को ही भगा दिया| पुलिस ने कन्या की रजामंदी में विवाद संपन्न करा दिया|

[adrotate banner="3"]

मुन्नालाल बाथम ने अपनी पुत्री रजनी की शादी जनपद कांशीरामनगर थाना पटियाली के गांव हीरानगला निवासी नन्हें लाल के पुत्र बृजमोहन के साथ तय की थी। बीते सोमबार की रात बारात आयी| मुन्ना लाल ने अपने ही पुत्र रामानंद से 10 हजार रुपये किसी काम के लिये मांगे| जिसे रामानंद ने देने से मना कर दिया| जिस पर मुन्नालाल ने पुत्री की शादी ही करने से मना कर दिया| मुन्नालाल ने दुल्हे व बरातियो को भी भगा दिया| जिससे विवाह की सभी रस्मे रुक गयी| ग्राम प्रधान पति सर्वेश शाक्य ने भी मुन्नालाल को समझाने का बहुत प्रयास किया लेकिन वह किसी भी कीमत पर राजी नही हुआ|

जब किसी भी कीमत पर मुन्नालाल नही माने तो उसके पुत्र रामानंद ने थाने में पिता के खिलाफ तहरीर दी| तहरीर मिलने पर दरोगा भगवानदास फोर्स के साथ मौके पर पंहुचे पुलिस देखकर मुन्नालाल भाग गया| जिसके बाद पुलिस की मौजूदगी में सात फेरे डाले गये और बारात दुल्हन लेकर विदा हो सकी|

[adrotate banner="2"]