फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) बाइक से जा रहे पुजारी के साथ तमंचे के बल पर लूट की घटना को अंजाम दिया गया| साधू नें पुलिस को तहरीर दी| पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है| 
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम निसाई निवासी बाबा रामगिरी संन्यासी ने तहरीर दी है कि बीते 9 अक्टूबर को दोपहर 12:30 बजे कुछ सामान खरीदने के लिए फर्रुखाबाद मोटरसाइकिल से जा रहा थे, बाबा रामगिरी के अनुसार गैसिंगपुर पेट्रोल पंप पर अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए रुका। रामगिरी ने बाइक मे पेट्रोल भरकर थोड़ी दूर ही चला था तभी अज्ञात व्यक्ति जो पेट्रोल पंप पर खड़ा था उस अज्ञात व्यक्ति ने कुछ दूर दूरी पर रामगिरी की बाइक ने आगे अपनी बाइक लगा दी और अज्ञात व्यक्ति ने अपनी गोट से तमंचा निकाल कर कनपटी पर लगा दिया इसके साथ ही जेब से 15,500 रुपये लूट लिए | आरोपी धमकी देकर चला गया| बाबा ने पट्टी खुर्द निवासी रवि पुत्र रक्षपाल के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी|

पुजारी से तमंचा लगाकर हजारों की लूट
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]


