पुजारी को तमंचा तानकर धमकाया

फर्रुखाबाद:(मोहम्मदाबाद संवाददाता) मंदिर जा रहे पुजारी से अभद्रता कर तंमचा तानकर धमकाया गया| मामले में पुलिस को तहरीर दी गयी|
थाना पिपरगाँव निवासी मुनी दीक्षित पुत्र बृजनंदन लाल दीक्षित ने थाना कोतवाली में तहरीर दी| तहरीर में कहा कि 7 अगस्त 2025 को रात्रि लगभग 8 बजे वह अपनी कर से राठौरा शिव मंदिर पर जा रहे थे| तभी गांव के रविंद्र की दुकान के पास सामने राम प्रकाश का पुत्र मोहित व राधेश्याम का पुत्र मोनू निवासी पिपरगाँव ने कार के सामने खड़े हो गये और महंत मनु दीक्षित को गंदी-गंदी गालियां देने लगे तथा विरोध करने पर अपनी गोट से तमंचा निकालकर तान दिया और धमकाया| कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार शुक्ला ने जांच के निर्देश दिये|