पीड़ित को पीटे जाने पर ग्रामीणों ने लगाया जाम

0
177

फर्रुखाबाद: पीड़ित को ही पीटे जाने से गुस्साए ग्रामीणों ने आज रात सेन्ट्रल जेल पुलिस चौकी के निकट जाम लगा दिया और बाद में शिकायत करने के लिए पुलिस अधीक्षक आवास को रवाना हो गए|

[adrotate banner="3"]

ग्राम कीरतपुर के दूधिया सुशील व कुलदीप देर सायं सेन्ट्रल जेल पुलिस चौकी के निकट पेट्रोल पम्प से गुजर रहे थे| उसी समय पड़ोसी गाँव राजा नगला निवासी डॉ दयाराम के बेटे हनी व हर्ष ने अपने साथियों की मदद से उन्हें पीट पीटकर अधमरा कर दिया और कहा कि दूध न देने का मजा चखो|

घटना की जानकारी होने पर कीरतपुर के करीब आधा सैकड़ा लोग शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंचे| उसी समय वहां पहुंचे इंस्पेक्टर कालेराम दोहरे ने भीड़ देखकर पीड़ितों के साथ बदसलूकी की और हमराह सिपाही ने पीड़ित की पिटाई कर दी| इसी बात से गुस्साए ग्रामीणों ने वाहन खड़े कर जाम लगा दिया|

[adrotate banner="2"]