पीड़िता से मिलने पहुंचे विधायक बोले अपराधी का ठिकाना जेल

0
124

KAMALGANJ (FARRUKHABAD) : कमालगंज थाना क्षेत्र के मोहल्ला नई बस्ती में बीते चार दिन पूर्व हुए बबाल में पीड़ित शिवानी यादव से मिलने के लिए भोजपुर विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी अपने दर्जन भर समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां पर उन्होंने साफ तौर से कहा कि वह अपराधियों के पक्ष में नहीं है। अपराधी कोई भी हो उसका ठिकाना सिर्फ जेल है।SHIVANI YADAV - JAMALUDDEEN

[adrotate banner="3"]

इस दौरान पीड़िता शिवानी यादव ने अपना दुखड़ा विधायक के सामने रोया। उसने कहा कि इजराइल अपराधी किस्म का व्यक्ति है। मोहल्ले में आकर आये दिन गुन्डागर्दी और रंगबाजी करता है। जिससे पीड़ित होकर उन्होंने जाम लगाया था। किसी जाति विशेष से कोई उन्हें खुन्नस नहीं है। जबकि जाम लगाने के दौरान युवा मोर्चा के लोगों ने आकर घटना में तूल दे दिया।

विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कमालगंज थानाध्यक्ष दिलेश कुमार को मौके पर बुलाकर आरोपी इजराइल को जल्द गिरफ्तार करने को कहा। उन्होंने कहा कि नई बस्ती मोहल्ले में अब कोई भी लफंगा नजर नहीं आना चाहिए। विधायक बोले कि ‘‘मैं किसी अपराधी के पक्ष में नहीं हूं, अपराधी कोई भी हो उसका ठिकाना जेल ही है।’’SHIVANI YADAV - JAMALUDDEEN1

विधायक के साथ काका औदीच्य एडवोकेट, प्रमेाद सिंह यादव, जनार्दन यादव शकील खान, बसपा नेता राकेश दिवाकर, प्यारे बाबू, साबिर कोटेदार, दिलशाद हुसैन, हारून प्रधान आदि लोग पहुंचे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]