पीस कमेटी की बैठक में व्यापारियों ने उठाया टेंपो स्टेंड हटाने का मुद्दा

0
133

कमालगंज (फर्रुखाबाद): थाना कमालगंज में दीपावली व मोहर्रम को लेकर क्षेत्राधिकारी की अध्यक्षता में शांति कमेटी की बैठक की गयी। बैठक में संभ्रांत नागरिकों, व्यापारियों, प्रधानों को अपनी समस्यायें रखने के लिए आमंत्रित किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने पुलिस से मांग की कि भीड़ भरे इलाके से टेंपो स्टेंड को हटवा दिया जाये तो जाम की समस्या से काफी निजात पाया जा सकता है।

[adrotate banner="3"]

दीपावली व मोहर्रम को लेकर पुलिस व प्रशासन काफी सतर्क है। त्यौहारों के अवसर पर अमृतपुर क्षेत्राधिकारी ने कमालगंज थाने में क्षेत्र के लोगों के साथ शांति व्यवस्था बनाये रखने को बैठक बुलायी। जिसमें क्षेत्रीय प्रधान व नगर के व्यापारी शामिल हुए। दीपावली पर नगर अध्यक्ष के पति कृष्ण कुमार को निर्देश दिये कि मोहर्रम व दीपावली पर साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। कहीं पर कोई गंदगी नहीं होनी चाहिए। दुकान दारों को निर्देशित किया कि नगर में अतिक्रमण न होने दें जिससे जाम व दुर्घटनाओं की संभावना रहती है। रेलवे तिराहे पर जाम के लिए व्यापारियों ने कहा कि तिराहे से टेंपो स्टेंड हटाया जाये। जिस पर थानाध्यक्ष राघवन सिंह ने कहा कि वह लोग जगह चयनित करके बता दें। जहां पर ठीक स्थान हो वहीं टेंपो स्टेंड बनवा दिया जायेगा।

बैठक में व्यापार मण्डल के नगर अध्यक्ष धु्रव प्रकाश उर्फ ननिया पण्डित, कृष्ण कुमार नगर अध्यक्ष पति, नफीश प्रधान, प्रमोद यादव, शकील, अहसन, नेता प्रकाश अहरवार, गुलजार अहमद, अताउल्ला, दिलशाद, हारुन आदि आधा सैकड़ा लोगों ने हिस्सा लिया।

[adrotate banner="2"]