पीलीभीत सीओ की कार रोड़बेज से टकराई, गंभीर

0
135

फर्रुखाबाद:(राजेपुर संवाददाता) बीती रात अपनी निजी कार से आ रहे पीलीभीत के सीओ दुर्घटनाग्रस्त हो गये। उनकी कार रोड़बेज से टकरा गयी। जिससे उनकी हालत गंभीर हो गयी। उन्हें पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया।

[adrotate banner="3"]

जनपद पीलीभीत के सीओ सिटी सुनील दत्त शाम लगभग 6 बजे कार से फर्रुखाबाद एविडेन्स के लिए निकले थे। वह कार में पीछे बैठे थे कार उनका चालक संजीब कुमार चला रहा था । साथ मे चालक के पास वाली सीट पर उनका गनर चन्द्र शेखर भी बैठा था।

जब वह राजेपुर के ग्राम चाचूपुर के निकट से गुजरे तो सामने से आ रही रोड़बेज नें कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आगे से कार क्षतिग्रस्त हो गयी। जबकि एयर बैग खुलने से चालक व गनर बाल-बाल बचे।

जबकि पीछे की सीट पर बैठे सीओ सुनील दत्त घायल हो गये।

सूचना मिलने पर शहर कोतवाल विनोद शुक्ला, पांचाल घाट चौकी इंचार्ज भोलेन्द्र चतुर्वेदी आदि मौके पर पँहुचे। घायल सीओ को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी होने पर एसपी पीलीभीत दिनेश कुमार पी ने एसपी फर्रुखाबाद से हालात की जानकारी ली।

 

[adrotate banner="2"]