पीडब्लूडी की गोदाम से अबैध शस्त्र फैक्ट्री के तीन संचालक 11 तमंचों सहित गिरफ्तार

0
130

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) पुलिस नें अबैध तमंचा फैक्ट्री के तीन संचालकों को 11 अबैध तमंचों के साथ गिरफ्तार कर लिया|
शहर कोतवाली के एसएसआई मोहम्मद अकरम,पांचाल घाट चौकी इंचार्ज बलराज भाटी नें अन्य पुलिस टीम के साथ पीडब्लडी की खंडहर गोदाम से आरोपी सकिर अंसारी पुत्र असगरअली, वकील पुत्र रहीश अंसारी निवासी महरौली, मूसाझाग बदायूं, अफसर अली पुत्र अजीज अंशारी बदायूं को गिरफ्तार किया| आरोपियों के पास से 9 अबैध तमंचा 315 बोर, 2 अबैध अधबने तमंचे 312 बोर को शस्त्र बनाने के उपकरण भी बरामद किये| तीनो आरोपियों पर शहर कोतवाली में पूर्व में भी 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमें दर्ज है|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]