पीठासीन अधिकारी की पुलिस कर्मी से मारपीट

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन लोकसभा चुनाव 2019 सामाजिक

फर्रुखाबाद:लोकसभा चुनाव के निर्वाचन में लगे पीठा सीन अधिकारी (शिक्षक) के साथ पुलिस कर्मी से मारपीट कर दी| जिसके बाद शिक्षक भडक गये| उन्होंने मतदान डियूटी करने से भी मना कर दिया| जिसके बाद एएसपी व सिटी मजिस्ट्रेट से समझाकर मामले को शांत कराया|
शहर के सातनपुर गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियों को रवाना किया गया| उसी दौरान फतेहगढ़ आदर्श जनता इंटर कालेज में अध्यापक विशेष कुमार सिंह की कायमगंज विधान सभा क्षेत्र में पीठासीन अधिकारी के पद पर डियूटी लगी थी| उन्हें बस संख्या 14 में बैठना था| विशेष ने आरोप लगाया की उनकी पार्टी में अमरोहा से चुनाव डियूटी पर आया पुलिस कर्मी सुभाष कुमार सीट पर पहले से बैठा था| उससे खिसकने को कहा तो वह हमलावर हो गया|
उसने विशेष के साथ हाथापाई कर दी| यह भनक उसके शिक्षक साथियों को लगी तो वह आक्रोशित हो गये| उन्होंने मतदान डियूटी का बहिष्कार करने की धमकी दे डाली| जिसके बाद अपर पुलिस अधीक्षक त्रिभुवन सिंह व सिटी मजिस्ट्रेट रामअछयवर सिंह चौहान ने समझाकर मामले को शांत किया| पुलिस कर्मी की डियूटी दूसरी जगह लगा दी गयी|
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि मारपीट नही की गयी| धक्का-मुक्की कर दी गयी थी| दोनों पक्षों को समझाकर शांत कर दिया गया है| इसके बाद पोलिंग पार्टी रवाना भी कर दी गयी|