पीओ-डूडा को धमकी मामले में मुख्‍यमंत्री ने दिया जांच का आश्‍वासन

0
105

फर्रुखाबाद: जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी (पीओ-डूडा) जेडए खान को कुछ कथित सपाइयों द्वारा उनके आफीसर्स कालोनी स्‍थित सरकारी आवास पर जाकर धमकाये जाने के मामले में मुख्‍यमंत्री ने जांच का आश्‍वासन दिया है। सपा नेता मुख्‍तार अहमद टेनी ने बताया कि वह अपने अन्‍य साथियों के साथ होली पर सैफई गये थे व इस संबंध में मुख्‍यमंत्री से शिकायत की थी। उन्‍होंने बताया कि मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने मामले की जांच कराये जाने का आश्‍वासन दिया है।

[adrotate banner="3"]

sapa flagविदित है कि सोमवार को एक दिल्‍ली के नंबर वाली लाल रंग की इनोवा कार पर सवार एक सपा नेता के कुछ समर्थकों ने नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी (पीओ-डूडा) जेडए खान के आफीसर्स कालोनी स्‍थित आवास पर पहुंच कर उनके साथ अभद्रता की थी। इस दौरान उनको बसपाई मानसिकता का बताते हुए डूडा को पाकिस्‍तान बना देने का भी आरोप लगाया गया। प्रदेश में सपा की सरकार होने की सूचना देते हुए सपा नेता समर्थकों ने घटना की शिकायत न करने व डूडा में आने वाले कामों को अब केवल उन्‍हीं को आबंटित करने की भी चेतावनी दी थी। श्री खान ने जैसे तैसे आश्‍वासन देकर अपना पिंड छुड़ाया व होली की छुट्टी में अपने गृह जनपद बरेली चले गये थे। घटना के संबंध मे कुछ सपाइयों द्वारा ही सूचना मीडिया में लीक कर दिये जाने के बाद जेएनआई ने यह समाचार प्रमुख रूप से प्रकाशित किया था। जेएनआई में समाचार पढ़ने के बाद मंगलवार को सपा के मुस्‍लिम नेताओं ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त की थी और वरिष्‍ठ सपा नेता मुखतार अहमद टेनी के आवास पर बैठक की थी। बैठक में घटना पर कड़ा रोष वयक्‍त किया गया था। इस संबंध में जेएनआई में प्रकाशित समाचार के साथ ही एक ज्ञापन भी मुख्‍यमंत्री को प्रेषित किया गया था।

श्री टेनी ने बताया कि मंगलवार को हुई बैठक में लिये गये निर्णय के अनुसार एक प्रतिनिधि मंडल इस संबंध में सैफई जाकर मुख्‍यमंत्री से मिला व इसमें कार्रवाई की मांग की गयी। उन्‍होंने बताया कि होली के अवसर पर सैफर्इ आये मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने उनकी बात को ध्‍यान से सुना व प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए इसमें जांच का आश्‍वासन दिया है।

[adrotate banner="2"]