पीएम विश्वकर्मा योजना के प्रचार में लायें तेजी

0
140

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में पीएम विश्वकर्मा योजना की समीक्षा बैठक संपन्न हुई। जिलाधिकारी ने योजना का बड़े पैमानें पर प्रचार प्रसार करनें के निर्देश दिये|
डीएम नें बैठक में कहा कि बड़े पैमाने पर योजना के अंतर्गत 18 ट्रेडों तथा उनमे मिलने वाली अनुदान राशि का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप अधिक से अधिक पात्र लाभार्थियों को योजना का लाभ दिलाया जाए। योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक लाभार्थियों से आवेदन कराया जाए । सरकारी राशन की दुकानों पर योजना के पोस्टर पंपलेट आदि लगवाई जाए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]