पीआरडी के स्थापना दिवस पर ली सलामी

0
135

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सोमवार को युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा पीआरडी स्थापना दिवस 2023 के समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे पीआरडी जबानों की परेड की सलामी दी गयी|
मुड़गाँव स्थित विभागीय स्टेडियम में पीआरडी स्थापना दिवस का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि उमेश चंद्र तिवारी आईएएस(रिटायर्ड) पूर्व महानिदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल ने पीआरडी परेड का निरीक्षण किया एवं पीआरडी स्वयंसेवकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था में दिये जा रहे योगदान की सराहना की। इस कार्यक्रम में जिला युवा कल्याण अधिकारी देवेन्द्र कुमार, जिला प्रोबेशन अधिकारी अनिल चंद्र एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी पुष्पेंद्र आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]