पिता को पीट पुत्री से बंद कमरे में दुष्कर्म का प्रयास

0
174

reepफर्रुखाबाद:(कायमगंज) पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा के आदेश पर पिता को पीटने के बाद पुत्री से बंद कमरे में दुष्कर्म करने का प्रयास करने वाले आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है| पुलिस जाँच में जुटी है|

[adrotate banner="3"]

कायमगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा निवासी एक किशोरी 31 मार्च को कूड़ा डालने के लिये जा रही थी| तभी गाँव के शिवम उर्फ भुल्ला ने उसके साथ अश्लीलता कर दी| किशोरी ने पूरी घटना अपनी माँ को बतायी| जिस पर पिता उलाहना देने शिवम् के घर गया| जिसके बाद दोनों में जमकर मारपीट हो गयी| सूचना पर पंहुची पुलिस ने आरोपी शिवम् उर्फ भुल्ला को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया| घटना के अगले दिन गाँव का ही धर्मेन्द्र किशोरी को बहला-फुसला कर भगा ले गया|
जिसके बाद उसे एक कमरे में ले गया| आरोप है की शिवम् ने उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया| इस दौरान किशोरी किसी तरह मौके से भाग गयी| जिसके बाद घटना पुलिस को बतायी गयी| लेकिन कोतवाली पुलिस ने कोई कार्यवाही नही की| जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक राजेश कृष्णा से शिकायत की| एसपी के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ पास्को एक्ट और छेडछाड का मुकदमा दर्ज कर लिया है|

कोतवाली प्रभारी यतेन्द्र यादव ने बताया की किशोरी ने महिला सिपाही को अपना बयान दिया| जिसमे उसने छेडछाड की बात कही है|

[adrotate banner="2"]