FARRUKHABAD : फालतू में घूम रहे पुत्र को डांट देने से वह बीते दो दिनों से लापता हो गया। मामले की सूचना परिजनों ने पुलिस को दी है।
[adrotate banner="3"]
शहर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला सलावत खां निवासी तांगा चालक राजेन्द्र का 18 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र बीते शुक्रवार शाम तकरीबन 9 बजे अपने घर से लापता हो गया। जितेन्द्र के चचेरे भाई पवन कुमार ने बताया कि उसके ताऊ राजेन्द्र ने जितेन्द्र को देर रात तक घूमने की बजह से डांट दिया था। जिससे वह बीते शुक्रवार की रात से लापता है। काफी तलाश के बाद भी कोई पता नहीं चला। शहर कोतवाली पुलिस को मामले की सूचना दी गयी।
[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]
[adrotate banner="2"]


