पिछले वर्ष के बाढ पीड़ितों को चेकें बांटने पहुंचे तहसीलदार

0
119

कायमगंज: पिछली बाढ में शमसाबाद क्षेत्र के गांव कासिम पुर तराई, साधौंसराय, हरसिंह पुर में गंगा के कटान से कई मकान धराशाही हो गये थे। धराशाही मकान स्वामियों को तहसील प्रशासन की तरफ से बुधवार को चेकें बांटी गयी। इनमें पक्के मकान की कीमत 35 हजार, कच्चे मकान की कीमत 15 हजार, झोपडी की कीमत 25 सौ रूपये दी जानी हैं। उधर इससे पहले भी कासिमपुर तराई, साधौंसराय, हरसिंहपुर में 23 चेकें बांटी जा चुकी है। गुरूवार को तहसीलदार सरोज कुमार ने गांव कासिमपुर तराई पहुचकर गंगा के कटान से धराशाही हुए मकानों के गृहस्वामियों को 24 चेकें बांटी। 

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]