पिछले चार वर्षो में बीजेपी ने की सिर्फ जुमलेबाजी

FARRUKHABAD NEWS Politics Politics- Sapaa Politics-BJP जिला प्रशासन राष्ट्रीय सामाजिक

फर्रुखाबाद: समाजवादी पार्टी सरकार के पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह यादव के होली मिलन समारोह में बीजेपी पर जबरदस्त हमले किये गये| जिसके साथ ही साथ आगामी लोकसभा चुनाव के लिये कार्यकर्ताओं को लग जाने के लिये भी कहा गया|
शहर के ठंडी सड़क स्थित नव भारत सभा भवन में आयोजित होली मिलन समारोह में सचिन सिंह यादव (लव) ने कहा कि पिछले चार वर्षो में बीजेपी ने देश को सिर्फ जुमलेबाजी ही दी है| जनता को कुछ भी नही दिया| हिन्दू धर्म की रक्षा की बात कहने वाले जातिवादी के नाम पर लोगों को बाँटने का काम कर रहे है| इस बार सपा-बसपा गठ्बन्धन ने उनको जमीन पर ला दिया है|
सचिन यादव ने कहा कि उनका ईबीएम के खिलाफ अभियान चल रहा है| मिश काल वाले मिशन के लिये 1 लाख 10 हजार मिस काल दर्ज हो चुकी है| यह अभियान भी जनता को जागरूक करने के लिये लगातार चल रहा है|
पूर्व विधायक जमालुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि सही चुनाव करा लिये जाये तो बीजेपी धुल चाट जायेगी| केबल जंहा ईबीएम से चुनाव होता है वही बीजेपी जीत दर्ज कराती है| ईबीएम को विरोधी पार्टी के लोग रिमोट से संचालित कर गडबडी कर रहे है|
पूर्व मंत्री नरेन्द्र सिंह ने कहा कि फूलपुर के जो परिणाम आ रहे है वह केबल एक जुटता का परिणाम है| मोदी ने अच्छे दिन लाने का वायदा किया था लेकिन जनता को उनके अच्छे दिन पसंद नही आये| जनता पुराने दिन ही पसंद कर रही है| बीजेपी की केंद्र में चल रही सरकार को चार साल हो गये जबकि प्रदेश में एक वर्ष का समय हो गया लकिन जनता अब समझ गयी है जिससे परिवर्तन आ रहा है| पूर्व सांसद छोटे सिंह,पूर्व विधायक उर्मिला राजपूत आदि ने भी अपने विचार रखे|
सयुस जिलाध्यक्ष जितेन्द्र सिंह यादव, नवरंग सिंह यादव, रामपाल यादव, रामू यादव, राजन यादव, अनिल श्रीवास्तव, अंसार खां, मुन्ना यादव आदि रहे| संचालन भोला यादव ने किया|