पिक्को बाबू के बेटे के घर हुई बारदात का चार दिन बाद भी खुलासा नहीं

0
123

KAIMGANJ (FARRUKHABAD) : नगर के प्रमुख उद्योगपति पिक्को बाबू के बेटे लक्ष्मी नारायण अग्रवाल के घर पर हुए बदमाशों के हमले का खुलासा चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस अब तक करने में सफल नहीं हुई। घटना का खुलासा करने में जुटी क्राइम ब्रान्च पुलिस द्वारा पूछ ताछ के लिए पिछले दिन तीन लोगों को हिरासत में लिया गया था। laxminarayan copy

[adrotate banner="3"]

बीते चार दिन पूर्व कायमगंज के उद्योग पति पिक्को बाबू के पुत्र लक्ष्मी नरायण के घर में घुसे बदमाशों ने लूट का असफल प्रयास किया व परिजनों को मारपीट कर घायल कर दिया।जिस समय यह घटना घटी उस समय भी लक्ष्मीनारायण के यहां दो निजी गार्ड सुरक्षा के लिए मौजूद थे। जिन्हें चकमा देकर बदमाश उनके आवास में प्रवेश कर गये थे। घटना के तुरन्त बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। इस मामले में उच्चाधिकारियों द्वारा आश्वासन दिया गया था कि दो या तीन दिन में घटना का खुलासा कर दिया जायेगा।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

शक के आधार पर घटना के दिन के दूसरे दिन ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी थी। लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस ने अब तक घटना का खुलासा नहीं कर पाया है।

[adrotate banner="2"]