पिकअप की टक्कर से पूर्व सैनिक की मौत

0
238

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) पिकअप की टक्कर से पूर्व सैनिक गंभीर रूप से घायल हो गया| उसे उपचार के लिए उसे सेना के अस्पताल में ले जाया गया जहाँ कुछ देर बाद उसकी मौत हो गयी|

जनपद मैनपुरी के भोगांव भसुआहार निवासी 40 वर्षीय राजकुमार राजपूत वर्तमान में थाना कादरी गेट के ग्राम पपियापुर में मकान बनाकर रह रहे थे| बीते दो साल पूर्व ही वह सेना से सेवानिवृत हुए थे| घर पर ही इलेक्ट्रानिक की दुकान किये हैं | मंगलवार को सुबह वह अपनी
दुकान के बाहर खड़े थे| उसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार पिकअप चालक ने टक्कर मार दी और फरार हो गया घायल अवस्था में परिजन आर्मी अस्पताल ले गए जहां इलाज के दौरान मौत हो गयी| मृतक की पत्नी रीता का रो-रो कर बुरा हाल हो गया| मृतक के एक पुत्र अंश व एक पुत्री दीप्ती है| आईटीआई चौकी प्रभारी दीपक भाटी ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है| मुकदमा दर्ज किया जा रहा है|

[adrotate banner="3"]


[adrotate banner="2"]