फर्रुखाबाद: शहर कोतवाली क्षेत्र के ठंडी सड़क स्थित एक गेस्टहाउस में काम कर रहा मजदूर उस समय अचानक जमीन पर आ गिरा। जब वह पाड़ पर खड़े होकर ईंटें पकड़ा रहा था। आनन फानन में कुछ लोग उसे लोहिया अस्पताल लेकर पहुंचे।
[adrotate banner="3"]
ठंडी सड़क स्थित एक अधिवक्ता के गेस्टहाउस में पपियापुर निवासी 30 वर्षीय अनिल पुत्र भोमराज शाक्य पिछले दो माह से मजदूरी कर रहा था। सोमवार प्रातः तकरीबन 11 बजे वह गेस्टहाउस बनाने के लिए लगायी गयी पाड़ पर चढ़ा और काम शुरू कर दिया। तभी अचानक पाड़ टूटने से अनिल नीचे जा गिरा। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गयी। आनन फानन में उसके साथी जावेद ने उसे लोहिया अस्पताल पहुंचाया। लेकिन कुछ देर बाद जावेद उसे वापस बगैर इलाज के ही उठा ले गया।
[adrotate banner="2"]


