पालिका व तहसील की भूमि को लेकर विवाद

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE जिला प्रशासन सामाजिक

फर्रुखाबाद:नया टिन सेट डालने को लेकर बार एसोसिएशन व नगर पालिका कर्मियों के साथ विवाद हो गया| जिसके बाद अधिकारी मौके पर पंहुचे उन्होंने जाँच पड़ताल कर फ़िलहाल मामला शांत करा दिया|
तहसील बार एसोसिएशन के सदस्य मंजेश सोमबंशी नगर पालिका टाउन हाल के सामने अपना बस्ता लगाने के लिए टिन सैट डाल रहे| तभी पालिका कर्मियों ने उन्हें रोंक दिया| जिससे विवाद की स्थिति बन गयी| पालिका कर्मियों ने सूचना ईओ रश्मि भारती को दी| जिसके बाद वह मौके पर पंहुची| उन्होंने अधिवक्ता मंजेश से कहा कि यह भूमि पालिका की है| जिसके बाद विवाद हो गया| ईओ ने सूचना आलाधिकारियों कों दी| जिसके बाद कई थानों की फ़ोर्स व तहसीलदार प्रदीप कुमार मौके पर आ गये|वही अधिवक्ताओं के समर्थन में बार एसोसिएशन महासचिव संजीब पारिया आदि तहसील पंहुच गये| जिसके बाद अधिकारियों ने वार्ता की|
पालिका ईओ का कहना था की भूमि नगर पालिका की है| जबकि अधिवक्ताओं का कहना था कि भूमि तहसील सदर की है| जिसके बाद फ़िलहाल काम रोंक दिया गया| अब भूमि की पैमाइश होने के बाद तय होगा की भूमि किसकी है|