पालिका चुनाव में सभी सीटों पर प्रत्याशी खड़े करेगा व्यापार मण्डल

0
204

फर्रुखाबाद: उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मण्डल से सम्बद्ध नगर उद्योग व्यापार मण्डल आने वाले नगर पालिका चुनाव में सभी सीटों पर अपने प्रत्याशी लड़ायेगा। बुधवार को विधिवत बैठक करके इसकी घोषणा भी हो गयी।

[adrotate banner="3"]

नगर उद्योग व्यापार मण्डल के नगर महामंत्री राकेश सक्सेना के निवास पर आयोजित की गयी बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर में निवास कर रहे व्यापारियों की नगर पालिका परिषद से आये दिन समस्यायें बनी रहती हैं। व्यापारी समस्याओं को लेकर दुकान का नुकसान कर पालिका के चक्कर काटते रहते हैं। संगठन ने घोषणा की है कि व्यापारियों को व्यापारिक नुकसान से बचाने के लिए नगर व्यापार मण्डल आगामी नगर पालिका परिषद के चुनाव में सभी 42 बार्डों पर अपने बैनर के माध्यम से चुनाव लड़ायेगा।

जल्द ही जिलाधिकारी से वार्ता कर प्रत्याशियों के लिए चुनाव चिन्हं आवंटित करने की मांग भी की जायेगी। व्यापार मण्डल ने संगठन से पालिका चुनाव लड़ने वाले लोगों के आवेदन आमंत्रित किये हैं। बैठक की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष इकलाख खान ने की।

[adrotate banner="2"]