पालिका की सड़कों पर रोड़ा है, विश्वास को तोड़ा है

0
137

फर्रुखाबाद:(नगर प्रतिनिधि) नगर पालिका की सड़कों के प्रति अनदेखी के चलते युवा व्यापार मंडल नें सड़क पर धरना देकर नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया|  युवा पदाधिकारियों नें पालिका के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाये|
युवा नगर उद्योग व्यापार मंडल मिश्रा गुट के युवा नगर अध्यक्ष अंकुर श्रीवास्तव के नेतृत्व में तकरीबन दो दर्जन पदाधिकारी पूर्व विधायक विजय सिंह के घर के निकट धरने पर बैठे और पालिका के खिलाफ प्रदर्शन किया| जिसके चलते नाला मछरटटा तिराहे से सलाबत खां मोहल्ले,  नाला मछरटटा से अखाड़े, नाला मछरटटा से गुदड़ी होते हुए पक्का पुल तिराहे तक सड़कों का हाल खस्ता है| सड़के गड्डों में तब्दील गयी हैं| सड़कों पर लगे रेलिंग भी पूरी तरह टूट गये है|
युवा व्यापार मंडल नें पालिका को 10 दिनों का समय दिया यदि समय रहए निर्माण कार्य शुरू नही हुआ तो संगठन सड़कों पर उतरेगा| असलम खां, सिब्लू खां, फरीद खां, अनिल, सौरभ आदि दो दर्जन से अधिक कार्यकर्ता रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]