पालिका का चतुर्थश्रेणी कर्मी भवानी निलंबित

0
135

फर्रूखाबाद :मंडलायुक्त के आदेश पर नगर पालिका परिषद के अधिकारियों ने मंगलवार को दूसरे दिन भी शहर में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमे व्यापारियों के सामान को उड़ाकर जबरन लेने जाने के मामले में ईओ ने चतुर्थश्रेणी कर्मी भवानी को निलंबित कर दिया|
अतिक्रमण अभियान के दौरान कुछ व्यापारियों ने पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भवानी शंकर दीक्षित द्वारा अभद्रता किए जाने व सामान जबरन रख लेने की वीडियो सोशल मिडिया पे बायरल होने के बाद ईओ रोली गुप्ता ने चतुर्थश्रेणी कर्मचारी भवानी शंकर दीक्षित को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है| नगरपालिका परिषद की अधिशासी अधिकारी रोली गुप्ता ने बताया कि पालिका के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी भवानी शंकर दीक्षित को निलंबित करने के साथ ही साथ उसके खिलाफ जाँच कमेटी भी बना दी गयी है|

[adrotate banner="3"]

×

[adrotate banner="2"]