पार्टी सुप्रीमो के जन्मदिन पर गिनायीं बसपा सरकार की उपलब्धियां

0
159

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) बहुजन समाज पार्टी की सुप्रीमो और यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के जन्मदिन पर पार्टी पदाधिकारियों नें उनकी तत्कालीन सरकार की उपलब्धियां गिनायीं|
फतेहगढ़ के भोलेपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में पूर्व मुख्यमंत्री के 65 वें जन्मदिन को जनकल्याणकारी दिवस के रूप में बनाया गया| जिसमे मुख्य अतिथि के रूप में पंहुचे मुख्य सेक्टर प्रभारी कानपुर मंडल नें तत्कालीन बसपा सरकार की उपलब्धियां गिनाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया| उन्होंने कहा कि मायावती की सरकार में प्रदेश के भीतर शिक्षा, रोजगार, कानून व्यवस्था एकदम बेहतर थी| सर्वसमाज के लिए मायावती सरकार नें कई बड़े कार्य किये| विशिष्ठ अतिथि आशाराम बाबू, मनोज अग्रवाल, उमर खां, दुर्गा प्रसाद, रजनी कान्त कुशवाह सुभाष गौतम, सुदेश पाल, जंगाली लाल वाथम, अकलीम खां, जिलाध्यक्ष नगेन्द्र पाल सिंह जाटव अदि नें विचार व्यक्त किये|
अश्वनी गौतम, राहुल कुशवाह, लोकेश शाक्य, देशराज शाक्य, आशीष कठेरिया विमल वेगी आदि रहे| संचालन शरद श्रीवास्तव नें किया|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]