पानी में बिजली के करंट से दो की मौत, प्रधान सहित कई गम्भीर

0
108

bijli nkrant copyasp krantफर्रुखाबाद:(कमालगंज) थाना जहानगंज क्षेत्र के ग्राम महमदपुर अमलैया निवासी कई ग्रामीण ग्राम प्रधान सहित कई लोगो गाँव में ही लगे नलकूप में नहा रहे थे तभी अचानक बिजली का करंट पानी में मौत बनकर उतर गया और उसने कई गम्भीर रूप से घायल हो गये| घायलों को लोहिया अस्पताल लाया गया| जंहा चिकित्सको ने दो को मृत घोषित कर दिया|

[adrotate banner="3"]

होली पर शुक्रवार को गाँव की पुरानी परम्परा के तहत ग्रामीण ग्राम प्रधान सुखदेवी पत्नी सर्वेश जाटव के साथ रंग खेल रहे थे| रंग खेलने के बाद सभी गाँव के निकट ही ओमकार के खेत में लगे नलकूप के पानी में सभी कपड़े धोने के साथ ही साथ नहाने भी लगे| अचानक पानी में तेज करंट उतर गया| जब तक कोई कुछ समझ पाता तब तक 14 वर्षीय मालती उर्फ़ शिवानी,21 वर्षीय मधु पुत्री रक्षपाल, 12 वर्षीय संजना पुत्री सचले, 30 वर्षीय मुनिषा पुत्री काली चरन, 18 वर्षीय सुमित पुत्र बंटू , ग्राम प्रधान सुखदेवी पुत्री सर्वेश जाटव गम्भीर रूप से जख्मी हो हो गये| सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती किया गया|

चिकित्सको ने मालती और सुमित को मृत घोषित कर दिया| जबकि ग्राम प्रधान सुखदेवी की हालत जादा गम्भीर होने पर रिफर कर दिया गया है | प्रधान पति सर्वेश ने आरोप लगाया है की ग्रामप्रधान के चुनाव में हार जाने के कारण नत्थूलाल ने ही बिजली का तार पानी में डाला जिससे घटना हुई| परिजनों ने घटना के दौरान जाम दिया| घटना की सूचना होने पर एसडीएम सदर व बसपा के भोजपुर विधानसभा प्रत्याशी जैमिनी राजपूत मौके पर आ गये| मुआबजे की मांग कर रहे परिजनों को आश्वासन देकर जाम खुला दिया गया|

वही अपर पुलिस अधीक्षक रामभुवन चौरसिया, सीओ मोहम्मदाबाद लेखराज सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट शिवबहादुर सिंह, तहसीलदार सदर आरपी चौधरी लोहिया अस्पताल पंहुचे| थानाध्यक्ष जहानगंज प्रदीप यादव ने बताया की घटना के सम्बन्ध में तहरीर मिलने पर कार्यवाही की जायेगी| दोनोंशवो को पोस्टमार्टम के लिये भेजा जा रहा है|

[adrotate banner="2"]