पानी निकलने के विवाद में महाभारत, चली गोलियाँ

0
103

GOLI 1फर्रुखाबाद:(नवाबगंज)थाना क्षेत्र के ग्राम नगला नादी निवासी दो गुटों में सोमबार सुबह पानी खेत में निकलने को लेकर विवाद हो गया| पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया है|

[adrotate banner="3"]

राजपाल सिंह की गांव के ही सबल सिंह के साथ भूमि विवाद का पुराना मामला चल रहा है| सुबह गांव के सरजू अपनी बोरिंग का पानी राजपाल सिंह के खेत की नाली से निकाल रहे थे। पानी सबल सिंह के खेत में जा रहा था| जिस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया| गालीगलौज होने लगा। जब विवाद जादा बढ़ा तो सबल सिंह के परिजनों ने सरजू से मारपीट कर दी। बीच बचाव करने आये राजपाल सिंह से भी मारपीट की गई। दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने होने पर फायरिंग होने लगी।

इससे अफरातफरी मच गई। पुलिस ने जांच कर एक पक्ष से राजपाल सिंह , सुरेंद्र सिंह एवं दूसरे पक्ष से सबल सिंह को गिरफ्तार कर शांतिभंग के आरोप में चालान कर दिया।

[adrotate banner="2"]