बड़ी खबर:पानी को लेकर पत्थरबाजी,एक मासूम की मौत,कई जख्मी

CRIME FARRUKHABAD NEWS POLICE सामाजिक

फर्रुखाबाद:(जहानगंज प्रतिनिधि) पुरानी रंजिश ने पानी के विवाद में नया रंग ले लिया| जिससे मारपीट के दौरान पथराव किया गया| जिसमे एक मासूम किशोर की मौत हों गयी| जबकि कई अन्य जख्मी हो गये|
थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतनगर भड़ौसा निवासी जाकिर अली के परिवार के साथ पड़ोस के कुछ मदरसा संचालकों का विवाद चल रहा था| सोमबार को दोपहर बाद जाकिर अली का 16 वर्षीय पुत्र अरबाज घर क बाहर नहारहा था| तो आरोपियों ने नाली में पानी निकलने पर आपत्ति की और ईंट नाली में रख दी| जिससे पानी बंद हो गया| पानी बंद करने का विरोध किया तो शोर-शराबा सुनकर जाकिर अली की पत्नी रूबी उर्फ़ नूरजंहा आ गयी| उसके साथ आरोपियों की कहा सुनी होने लगी| देखते ही देखते आरोपियों ने पथराव कर दिया| जमकर रंगबाजी में पत्थरबाजी हुई| जिसमे जाकिर अली का पुत्र अरबाज गम्भीर हो गया|जबकि उसके परिवार के वाजिद,रिहान आदि लोग जख्मी हो गये|
घटना के बाद जाकिर अली अपने पुत्र को लेकर लोहिया अस्पताल 3:45 बजे पंहुचे तो चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया| जिसके बाद मृतक की माँ नूरजंहा का  रो-रो कर बुरा हाल हो गया|मृतक गाँव में ही एमएच पब्लिक स्कूल में कक्षा चार का छात्र था|

एसपी डॉ0 अनिल कुमार मिश्रा एएसपी त्रिभुवन सिंह,सीओ राजवीर व प्रभारी निरीक्षक अंगद सिंह मौके पर पंहुचे और जाँच पड़ताल की|लोहिया के चिकित्सक डॉ0 राजकिशोर ने बताया की फ़िलहाल मृतक के शरीर पर बाहरी चोट के निशान नही मिले है| मौत का कारण पोस्टमार्टम से पता चलेगा|एसपी ने बताया कि जाँच की जा रही है| जाँच के बाद मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी|