फर्रुखाबाद:(कमालगंज संवाददाता) बुधवार शाम को नगर पंचायत की पानी की मेन लाइ न फट जानें से जलापूर्ति बंद हो गयी | वहीं पाइप लाइन फटनें से थानें में जलभराव हो गया |
नगर पंचायत की पाइप लाइन अचानक चौराहे पर शाम छः बजे फट गई| जिससे दुकानदारों मे अफरा तफरी का माहौल हो गया| जल्दी जल्दी दुकानदारों ने फुटपाथ पर रखा सामान समेटा| देखते देखते पानी अपना बिकराल रूप ले लिया| जिससे कुछ समय के बाद थानें के भीतर जलभराव हो गया| थाने के पास नगर पंचायत रोड पर बाढ़ जैसा माहौल देखने को मिला| नगर पंचायत के सभी 12 वार्डों में पानी की सप्लाई बाधित है|
नगर पंचायत अध्यक्ष के पति कृष्ण कुमार बाजार मे ही थे, वह फोन करते रहे पर कर्मचारियों का फोन नही लगा| जिसके बाद उन्होंने खुद पानी के टंकी पर जाकर सप्लाई बंद की| नगर पंचायत की अध्यक्ष राजबेटी शंखवार के पति कृष्ण कुमार ने बताया की रात दिन मे मरम्मत होगी, गुरुवार की शाम तक पानी की सप्लाई सुचारू कर दी जायेगी।

पानी की मेन लाइन फटी, पेयजल आपूर्ति बंद,थानें में भरा पानी
[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]



