पानी की टंकी के नाम पर सफेद हाथी को देखकर लौट गये उपनिदेशक

0
204

फर्रुखाबाद: अर्थ एवं संख्या विभाग के उपनिदेशक विक्रमादित्य पाण्डेय शनिवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर यहां पहुंचे। कानपुर से फतेहगढ़ के रास्ते में उन्होंने विकास खण्ड कमालगंज के ग्राम बलीपुर का निरीक्षण भी किया।

[adrotate banner="3"]

यहां से वापसी के दौरान श्री पाण्डेय ने बताया कि ग्राम बलीपुर में जलनिगम द्वारा बनायी गयी पानी की टंकी वर्षों से सफेद हाथी की तरह खड़ी है। जो आज तक हैन्डओवर न हो पाने के कारण निष्प्रियोज्य खड़ी है। उन्होंने बताया कि गांव के जूनियर हाईस्कूल की दशा भी खराब है। यहां पर कुल पंजीकृत 147 छात्रों में से मात्र 44 ही उपस्थित मिले। उन्होंने बताया कि जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। जनपद में सहायक विकास अधिकारियों की कमी के कारण कई मामलों में आंकड़ों के संकलन में कठिनाई आ रही है। इस सम्बंध में शासन को अवगत कराया जायेगा।

[adrotate banner="2"]