पाक में वाघा बार्डर के पास आतंकी हमला, 40 की मौत

0
173

BLAST IN PAKISTANलाहौर। पाकिस्तान के लाहौर में वाघा बॉर्डर के पास आत्मघाती हमले में 40 लोगों की मौत हो गई जबकि 40 से ज्यादा लोग जख्मी हो गए। मरने वालों में से दो आत्मघाती हमलावर हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

[adrotate banner="3"]

एआरवाई न्यूज के मुताबिक वाघा बार्डर पर परेड खत्म होने बाद एक आत्मघाती हमलावार ने ब्लास्ट किया। उसके बाद दूसरे हमलावर ने ब्लास्ट किया और इसमें कुल 40 लोगों की मौत हो गई। आईजी पंजाब ने 40 लोगों के मरने की पुष्टि की है। एक प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि घटना शाम करीब 5.45 बजे की है।

बताया जाता है कि मरने वालों में पाक रेंजर के जवान, महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं। फिलहाल हमले की जिम्मेदारी किसी आतंकी संगठन ने नहीं ली है। जियो न्यूज के मुताबिक हमलावर में से एक की उम्र 14 से 17 साल थी।
[bannergarden id=”8″] [bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]