पाकिस्तान की बुराई करने पर सिपाही ने किया हमला- मुकदमा पंजीकृत

0
112

police chorफर्रुखाबाद: दो दोस्तों के बीच पाकिस्तान और हिंदुस्तान के सम्बन्ध में वार्ता के दौरान पाकिस्तान की बुराई करने पर एक सिपाही को इतना बुरा लग गया कि पहले तो उसने एक व्यापारी को शराब पीने के आरोप में धरा और जब मन नहीं भरा तो घर में घुस कर मारपीट कर आया| थाने में व्यथा सुनी न जाने के बाद पीड़ित ने अदालत में न्याय के मुकदमा पंजीकृत कराया है|

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″]
नगर क्षेत्र के सेठ गली व्यापारी संघ के अध्यक्ष व्यापारी मुकेश कुमार ने अपर मुख्या न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में मुकदमा पंजीकृत कराया है| मुकदमे में मुकेश ने कहा है कि कोतवाली फर्रुखाबाद का सिपाही इस्माइल खान उससे रंजिश मानता है और इसी के चलते घर में घुस कर एक होमगार्ड के साथ मुझे जान से मारने का प्रयास किया| मौके पर पड़ोसिओ ने न बचाया होता तो उसकी मौत हो जाती| मुकेश ने कहा है कि वो एक दिन अपने घर के पास गली में खड़े होकर भारत पाकिस्तान के सम्बन्ध में वार्ता कर रहे थे उसमे मैंने पाकिस्तान की बुराई कर डी| पास में खड़े सिपाही को बुरा लग गया| उसमे कुछ दिनों बाद मुझे पकड़ कर नशे का आरोप लगाकर चालान करवा दिया| इसके बाद मेरे घर पर हमला कर दिया| अदालत में मामला दर्ज करने का आदेश मजिस्ट्रेट ने किया है|

[bannergarden id=”8″]

[adrotate banner="2"]