पांडवेश्वर नाथ (पंडाबाग़) मंदिर में 12 ज्योर्तिलिंगों की स्थापना के लिए निकली शोभायात्रा

0
163

फर्रुखाबाद: पंडा बाग़ स्थित पांडवेश्वर नाथ शिवालय में 12 ज्योर्तिलिंगों की स्थापना के लिए निकली शोभायात्रा में जमकर भ्हेद उमड़ी| इसे आस्था का सुपर ही कहेंगे जब तापमान आसमान पर हो भक्तो में इसका जरा भी गुमान न हो| नगर की सडको पर बम बम भोले की गूँज से भक्तिमय हो गया था नगर| कहीं पुष्व वर्षा हुई तो कहीं आरती उतारी जा रही थी| श्रम एवं संविदा बोर्ड के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री) सतीश दीक्षित भी यात्रा में शामिल हुए।
Pandabag sthapna
फर्रुखाबाद का पांडवेश्वर नाथ शिवालय महाभारतकालीन है। किवदंती है कि पांडवों ने अज्ञातवाश के दौरान यहां शिवलिंग की स्थापना की थी। इसीलिए इन्हें पांडवेश्वर नाथ कहा जाता है। पांडवेश्वर नाथ मंदिर में देश के विभिन्न स्थानों पर स्थापित 12 ज्योर्तिलिंगों की प्रतिमूर्ति स्थापित की जा रही है। नगर भ्रमण या़त्रा शुरु हुई उस समय आसमान से आग बरस रही थी, तेज धूप जैसे भक्तों का इम्तहान ले रही थी, लू के थपेड़े वदन की जान निकाल रहे थे| मगर श्रद्धा, आस्था और विश्वास इन सब पर भारी था। महिलाएं,बुजुर्ग,युवा और बच्चे सभी के सिर बाबा की भक्ति का जनून सवार था| पंडाबाग से शुरु हुई यात्रा शहर के सभी मुख्य मार्गों से गुजरी। भक्तों की सुविधा के लिए कई जगह पानी और शर्बत की व्यवस्था की गयी। हर जुबान पर था पांडवेश्वर नाथ का नाम और भोले बाबा की जय जय कार। व्यापार मंडल के प्रदेश मंत्री अरुण प्रकाश तिवारी ने कहा कि यह शहर के लिए यह दुर्लभ अवसर हैं। जो लोग यात्रा में शामिल हैं वे बहुत ही सौभाग्यशाली हैं।

[adrotate banner="3"]

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

[adrotate banner="2"]