पांच वर्ष से बिछड़े जोड़े ने साथ-साथ जीने की फिर खाई कसमें

0
102

FARRUKHABAD : बीते पांच वर्ष पूर्व बैण्ड बाजा बारातियों के साथ धूम धाम से दुल्हन बनकर जब सपना अपने पति करन के घर पहुंची थी तो फूले नहीं समा रही थी। लेकिन उसे क्या मालूम था कि किस्मत में कुछ और ही लिखा है। सपना की प्यार भरी जिंदगी कुछ ही दिनों में बिखर गयी और सपना पति से झगड़ा कर मायके चली आयी।

[adrotate banner="3"]

sapna- karanथाना राजेपुर क्षेत्र के ग्राम बिलालपुर अपने मायके आने के बाद सपना ने अपने पिता हमीर सिंह से जब आपबीती सुनाई तो हमीर सिंह ने ताव में आकर ससुरालियों पर उत्पीड़न करने का मुकदमा ठोक दिया। थाना कमालगंज के ग्राम पूरनपुर निवासी करन सिंह पुत्र हरिभगत सिंह ने जब पत्नी द्वारा मुकदमा कर देने की बात सुनी तो वह भी आग बबूला हो गया और उसने भी पत्नी से और अधिक दूरियां बना लीं। पति पत्नी की दूरियां बढ़ती चली गयीं और पांच वर्ष तक एक दूसरे से अलग रहे।

[bannergarden id=”8″][bannergarden id=”11″]

मामला महिला थाना फतेहगढ़ के संज्ञान में आया तो परिवार परामर्श के लिए दोनो पति पत्नी सपना व करन को बुलाया गया। सभी की मौजूदगी में दोनो पति पत्नी के गिले सिकवे दूर करा दिये गये। जहां सपना ने अपने पति करन पर शराब पीने व कुछ कमाई न करने का आरोप लगाया वहीं करन ने भी तमाम आरोप सपना पर जड़ दिये। लेकिन अंदर से एक दूसरे के प्रति झलक रहा प्रेम आखिर जुबां पर आ ही गया। दोनो ने एक बार फिर साथ जीने मरने की कसमें खायीं और अपने घर कमालगंज के ग्राम पूरनपुर चले गये।

[adrotate banner="2"]