पांच बोरी सरकारी कोटे का चावल ले जाते पकड़ा, रिक्‍शा चालक को छोड़ा, चावल कोतवाली में

0
114

फर्रुखाबाद : जनपद में राशन कालाबाजारी रुकने का नाम नहीं ले रही है। कोटेदारों द्वारा राशन जनता में न बांटकर खुलेआम कालाबाजारी की जा रही है। गुरुवार को सरकारी बारदाना के बारों में राशन का चावल जाते देख खटकपुरा के नागरिकों ने एक रिक्शा चालक को पकड़ लिया।रिक्शे पर 5 बोरी राशन का चावल लदा था। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया।

[adrotate banner="3"]

पकड़े गये रिक्शा चालक संतोष कुमार ने बताया कि उसे यह नहीं मालूम है कि राशन किसका है। उसके रिक्शे पर पल्ला मठियादेवी मंदिर के पास से पांच बोरी चावल लाद दिया गया था व कहा गया था कि उसे लायल ट्रेडर्स के यहां पहुंचाना है। रिक्शा चालक के पास से रायल ट्रेडर्स के नाम से एक पर्ची भी मिली। जिस पर नागरिकों ने चावल सहित रिक्शा चालक संतोष को पुलिस के हवाले कर दिया। जिसके बाद कोतवाली पुलिस ने संतोष से चावल उतरवा कर उसे चलता कर दिया। [bannergarden id=”8″]

कोतवाली पुलिस ने बताया कि अभी चावल किसका है यह मालूम नहीं हो पाया है। जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्व कार्यवाही की जायेगी।

[adrotate banner="2"]