जसमई में पांच दिन से फुंके ट्रांसफार्मर को लेकर आक्रोषित ग्रामीणों ने लगाया जाम

0
100

फर्रुखाबाद: पिछले पांच दिनों से फुंके जसमई स्थित ट्रांसफार्मर से कई मोहल्लों की बत्ती गुल हो गयी। जिसको लेकर आक्रोषित ग्रामीणों ने जसमई चौराहे के पास जाम लगा दिया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

[adrotate banner="3"]

पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व बारिश के बीच फुके जसमई चौराहे के पास ट्रांसफार्मर से कई मोहल्लों की बिजली गुल चल रही है। जिससे मोहल्ले वालों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। जिसके चलते देर शाम कुइयांबूट, जसमईदरबाजा, बाईपास आदि मोहल्लों के आधा सैकड़ा ग्रामीणों ने जसमई चौराहे के पास जाम लगाकर बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर भड़ास निकाली। लेकिन मौके पर कोई बिजली विभाग या प्रशासन का वरिष्ठ अधिकारी खबर लिखे जाने तक नहीं पहुंचा। मोहल्ले वालों ने बताया कि शीघ्र अगर ट्रांसफार्मर ठीक न किया गया तो हम लोग अबकी चक्का जाम करेंगे।

[adrotate banner="2"]