पांच चोरी की घटनाओं का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

0
85

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) थाना शमसाबाद पुलिस ने थाने पर दर्ज चोरी के पांच अभियोगों का सफल अनावरण करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान सुबोध यादव पुत्र राम निवास तथा दीवान सिंह पुत्र निवास सिंह, निवासी उलियापुर बलीपुर भगवंत, थाना शमसाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से ल्यूमिनस कंपनी के 2 इन्वर्टर, लिवफास्ट कंपनी की 1 बैटरी, माइक्रोटेक कंपनी की 1 बैटरी, एक्साइड कंपनी की 1 बैटरी तथा 8,000 रुपये नकद बरामद किए हैं। अपर पुलिस अधीक्षक गिरीश कुमार ने प्रेसवार्ता के दौरान घटना का अनावरण करते हुए बताया कि शमसाबाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की पांच घटनाओं का सफल खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य संभावित घटनाओं के संबंध में भी पूछताछ जारी है।

[adrotate banner="3"]

[adrotate banner="2"]