पांच को तहसील मुख्यालयों पर साइकिल यात्रा निकालेगी सपा

0
124

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी पांच अगस्त को समाजवादी नेता जनेश्वर मिश्र के जन्मदिन पर फिर ताकत दिखाएगी। पार्टी जनसमस्याओं के मसले पर लोगों को जागरूक करने के लिए तहसील स्तर पर ‘समाजवादी साइकिल यात्रा’ निकालेगी। इसमें बेकारी, महंगाई, भ्रष्टाचार, पुलिस उत्पीड़न, किसान, मजदूर, नौजवान तथा महिलाओं के मुद्दे उठाए जाएंगे।
सपा जिलाध्यक्ष नदीम फारुखी ने बताया कि पांच अगस्त को जिले में भी पांच अगस्त को साइकिल यात्रा निकाली जाएगी। साइकिल यात्रा के लिए जिला सहित ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। पदाधिकारियों के साथ बैठक करके साइकिल यात्रा साइकिल यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है|
बताते चले सपा ने विधानसभा चुनाव में टिकट की दावेदारी कर रहे पार्टी नेताओं को भी अधिक से अधिक संख्या में साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए कहा है। पहले विरोध प्रदर्शन और अब साइकिल यात्रा के जरिये सपा अपने पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश में लगी है। सपा जगह-जगह प्रदेश सरकार की विफलताओं को भी उजागर करेगी।
प्रभारी, सहप्रभारी व  पर्यवेक्षक नामित
सपा जिलाध्यक्ष नें तीनों तहसीलों में यात्रा कि जिम्मेदारी दी है| जिसमे तहसील कायमगंज में पर्यवेक्षक सनी यादव, प्रभारी शिवम यादव व सहप्रभारी आनन्द यादव को बनाया गया है| यहाँ कंपिल से कायमगंज तक यात्रा निकलेगी|
तहसील सदर का निवर्तमान जिलाध्यक्ष युवजन सभा जितेन्द्र यादव (सिरोली) को पर्यवेक्षक, जिलाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड शशांक शेखर सक्सेना को प्रभारी व अल्पसंख्यक मोर्चा के नि० प्रदेश सचिव सरदार तोषित प्रीत को सह प्रभारी बनाया गया है| सदर में यात्रा आवास- विकास लोहिया प्रतिमा से फतेहगढ़ डीएन कालेज तक जायेगी| अमृतपुर तहसील का सलोवा प्रदेश सचिव विवेक यादव को पर्यवेक्षक, सलोवा जिलाध्यक्ष अनुराग यादव  को प्रभारी व यादवेन्द्र सिंह को सहप्रभारी बनाया गया है| यहाँ यात्रा राजपुर से अमृतपुर तहसील तक निकाली जायेगी|

[adrotate banner="3"]

 

[adrotate banner="2"]