पशु क्रूरता अधिनियम में चार गिरफ्तार

0
128

gau ksiफर्रुखाबाद: शहर कोतवाल पुलिस ने बीती बुधवार की रात पकड़े गये चार आरोपियों को गौ क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत दोषी पाते हुये गिरफ्तार किया है|

[adrotate banner="3"]

पांचाल घाट चौकी इंचार्ज ललितेश त्रिपाठी ने पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत जनपद कन्नौज के समधन निवासी उमर पुत्र अनवर, सलमान पुत्र इसरार, बरेली निवासी परमेश्वर दयाल पुत्र रामेश्वर, धर्मेन्द्र पुत्र बाबूराम निअव्सी शहजंहापुर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है| जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया|

कोतवाल देवेन्द्र शर्मा ने बताया की मुकदमा दर्ज कर चारो को गिरफ्तार कर लिया गया है| जाँच की जा रही है|

[adrotate banner="2"]