पल्स व सहारा के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

0
206

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) सहारा और पल्स द्वारा लोगों की गाडी कमाई का पैसा हड़प किये जानें के विरोध में कांग्रेस नें जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया|
कांग्रेस जिलाध्यक्ष विजय कटियार के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ता व महिलायें कलेक्ट्रेट परिसर में एकत्रित हुए और धरना प्रदर्शन कर सहारा इंडिया व पल्स के खिलाफ प्रदर्शन किया| जिलाध्यक्ष नें कहा कि इन कंपनियों नें आम आदमी का पैसा एफडी व आरडी के नाम पर जमा कराया और बाद में घोखा दे दिया| प्रदेश का कोई भी जिला नही बचा जिसके हर गाँव और मोहल्ले के लोगों के रूपये इन कम्पनियों में लगे ना हों| पिछली सरकारों ने कम्पनियों द्वारा आहत लोगों की कोई सुध नही ली| जिससे आम जनता का पैसा यह कम्पनियां हजम किये बैठी हैं| कांग्रेस ने कम्पनियों से जनता का पैसा वापस दिलाये जानें की मांग की| कांग्रेसियों नें राज्यपाल से यूपी सरकार निर्देशित करनें की गुहार लगायी है|  इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष मृत्युंजय शर्मा, संदेश राजपूत, सोनी दीक्षित,  अभय प्रताप सिंह, सचिन राजपूत, प्रताप सिंह, भवरसिंह पाल रहे|

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]