पर्यावरण संरक्षण की ली शपथ

0
138

फर्रुखाबाद:(नगर संवाददाता) नगर के बढ़पुर स्थित जीवीए अकैडमी एंड कंप्यूटर इंस्टीट्यूट में पर्यावरण संरक्षण की शपथ लेकर पौधारोपण किया गया| सभी से पौधा लगानें और उसके संरक्षण की शपथ ली|
संस्थापक विपिन अवस्थी, संचालिका शिखा मिश्रा एवं प्रबंधक मोहन अवस्थी की मौजूदगी संस्था के सभी छात्र छात्राओं के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु शपथ का कार्यक्रम आयोजित किया| जिसमें छात्र छात्राओं ने पर्यावरण को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने हेतु एक दूसरे से चर्चा की तथा अपनी धरती माता के श्रंगार के लिए पौधे एवं वृक्षों को लगाने का एक दूसरे से आवाहन किया| 5 जून को सभी छात्र छात्राओं आदि से एक-एक पौधा लगानें की अपील की। अमन अवस्थी, निखिल कश्यप, रोहन यादव, हर्ष कश्यप, आशुतोष अग्निहोत्री, यश मिश्रा, वैभव मिश्रा व खुशी राठौर, प्रिया राजपूत, आयुषी सिंह, वैष्णवी मिश्रा, कुनाल गुप्ता आदि रहे।

[adrotate banner="3"]
[adrotate banner="2"]