फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) जिलाधिकारी आशुतोष कुमार द्विवेदी की अध्यक्षता मे 50 लाख से अधिक के कार्यो की समीक्षा बैठक का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार फतेहगढ़ में किया गया| बैठक में जनपद में चल रही 40 निर्माणाधीन योजनाओं की समीक्षा की गई ।
जिलाधिकारी द्वारा पर्यटन विकास निगम लि0 के जनपद में उनके चल रहे कार्यो की धीमी गति व खराब गुडवत्ता होने पर नाराजगी जतायी गयी व गुडवत्ता सही करने एवं कार्यो को तेजी से पूर्ण कराने के लिये निर्देशित किया गया| जिलाधिकारी द्वारा पूर्ण हो चुके कार्यो को नियमानुसार हैंडओवर की कार्यवाही कराने के निर्देश दिये गये। जिलाधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि निर्माण कार्यो में मानक व गुडवत्ता का विशेष ख्याल रखा जाये व सभी कार्यो को ससमय पूर्ण किया जाये,सभी अभियंता अपने प्रोजेक्ट का नियमित निरीक्षण करे, व कोई भी समस्या होने पर अवगत कराएं| मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द मिश्रा आदि अधिकारी मौजूद रहे।
पर्यटन विकास निगम की धीमी गति व खराब गुणबत्ता से डीएम खफा



