खनन सामग्री से भरा ओवरलोड ट्रक सीज, बिना हेल्मेट 13 वाहनों पर कार्यवाही

0
482

फर्रुखाबाद:(जेएनआई ब्यूरो) खनन व परिवहन विभाग की संयुक्त कार्यवाही में एक खनन कर जा रहा ट्रक सीज किया गया| जबकि बिना हेलमेट जा रहे 13 वाहनों का चालान की कार्यवाही की गयी| |
एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत तथा खनन अधिकारी संजय प्रताप सिंह द्वारा संयुक्त चेकिंग अभियान चलाया गया| थाना नवाबगंज क्षेत्र में बिना नम्बर प्लेट के खनन सामग्री से भरे एक ट्रक को चेक किया गया | तो उसके पास खनन विभाग का परिवहन प्रपत्र एमएम-11 नहीं पाया गया। ट्रक की धर्म कांटे पर तौल कराने पर वाहन ओवरलोड पाया गया। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा ट्रक को थाना नवाबगंज में सीज करते हुये 69,500 रूपये का जुर्माना लगाया गया। खनन विभाग एवं राज्य कर विभाग द्वारा भी प्रथक से जुर्माना वसूली की कार्यवाही की जायेगी। एआरटीओ प्रवर्तन सुभाष राजपूत द्वारा 13 दो पहिया वाहनों के बिना हेल्मेट का प्रयोग किये वाहन चलाने के अभियोग में चालान किये गये तथा उन पर 34 हजार जुर्माना आरोपित किया गया।

[adrotate banner="3"]

          
[adrotate banner="2"]